2022 में सपा सरकार बनना तय: शमशेर मलिक

मुजफ्फरनगर। आज समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड में नवनियुक प्रदेश सचिव नामित किये गए युवा सपा नेता शमशेर मलिक का सपा कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत सभा की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने व संचालन सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा द्वारा किया गया।
स्वागत सभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि समाजवादी पार्टी नौजवानों की पार्टी है समाजवादी पार्टी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाया है शमशेर मलिक को यूथ ब्रिगेड में प्रदेश सचिव नियुक्त करने से बड़ी संख्या में यूथ कार्यकर्ता सपा से जुड़ेंगे युवाओं को ऐसे सम्मान देने से सपा को मजबूती मिलेगी।
पूर्व विधायक अनिल कुमार व पूर्व सपा प्रत्याशी चंदन चौहान ने कहा कि सपा ने जनता के हितों के लिए संघर्ष करने वाले युवाओं को हमेशा सम्मान दिया है। शमशेर मलिक की लगातार सक्रियता को देखकर ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अन्य युवाओं की मेहनत को भी सपा हमेशा सम्मान देती रहेगी। नवनियुक्त प्रदेश सचिव शमशेर मलिक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव व यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा का आभार जताते हुए कहा की सपा हाईकमान से मिली नई जिम्मेदारी को भी वह निष्ठा तथा सक्रियता के साथ निभाएंगे। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की सक्रिय टीम को लेकर जनपद के प्रत्येक बूथ पर बूथ रक्षक तैनात किए जाएंगे तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में हर बूथ को जीतने का लक्ष्य लेकर एकजुटता के साथ काम किया जाएगा जिससे 2022 में जनता के हितों की पैरोंकार सपा की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनाई जा सके।

सभा को मुख्य रूप से सपा जिला महासचिव जिया चौधरी,सपा के प्रवक्ता मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी,सपा नेता अंसार आढती, रामनिवास पाल,सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, समाजवादी युवजन सभा के जिला महासचिव शिवम त्यागी एडवोकेट,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष टीटू पाल रमन, युवा सपा नेता अब्दुल्ला कुरेशी, सलमान त्यागी,वसीम राणा रवि कुमार,सुलेमान मलिक आदि ने संबोधित किया।

सभा मे मुख्यरूप से सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी,हनीफ इदरीसी,हारून खान,जावेद फरीदी,मोहम्मद सुलेमान अल्तमश राजा,नवेद रँगरेज, रवि कुमार ओसामा नावेद अंसारी,सलमान ब्लॉक अध्यक्ष सदर प्रवेश कुमार, सचिन कुमार, पंकज कुमार, शौर्य भारद्वाज,मोइन,अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,785FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles