अखिलेश बोले-“2022 में नहीं करेंगे गठबंधन,अकेले लड़ेंगे चुनाव”

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान कर दिया है कि यूपी में आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अपने दम पर अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी. अखिलेश यादव ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि “बड़ी पार्टियों से गठबंधन का अंजाम देख चुके हैं.सपा 2022 का चुनाव अकेले लड़ेगी.

अखिलेश ने छोटे दलों के साथ गठबंधन की गुंजाइश से मना नहीं किया है। बसपा से गठबंधन टूटने के बाद मायावती के आरोपों पर पूछे गए सवाल के जवाब में अखिलेश ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

आपकों बताते चलें कि साल 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ लड़ा था. राहुल गांधी और अखिलेश यादव दो युवकों की जोड़ी पर खूब बवाल मचा था. नारा दिया था” यूपी को ये साथ पसंद हैं”. लेकिन, कांग्रेस पार्टी 7 सीटों पर सिमट गई थी.

जिसके चलते सपा सत्ता से बाहर हो गई। खास बात यह कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सार्वजनिक तौर पर इन दोनों गठबंधन को सपा के लिए नुकसानदेह बताया था।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,800FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles