Breaking: नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान, मुंबई में हुआ निधन!

बॉलिवुड के दिग्गज और एक्टिंग से सबका मन मोह लेने वाले अभिनेता इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। कोलन इनफेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आपको बता दें बीते साल से उनका न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज चल रहा था। इस बीच उनको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें थीं। हालांकि उनकी टीम ने कहा था कि वह स्ट्रॉन्ग हैं और लड़ रहे हैं। बुधवार को मिली खबरों के अनुसार इरफान खान का निधन हो गया है। फिल्ममेकर शूजित सरकार ने ट्वीट करके इरफ़ान खान के निधन की पुष्टि की ओर उनके परिवार को सांत्वना भी दी है।

एक बार छूट गई थी कीमोथेरपी

कुछ मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक़ करीबी बताते हैं कि, ‘फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के दौरान अभिनेता इरफान को एक कीमो थैरपी करवानी थी, लेकिन शूटिंग के चलते उनका वह ट्रीटमेंट स्किप हो गया था। बताया जाता है कि इस वजह से फिल्म की शूटिंग के दौरान भी कई बार उन्हें तकलीफ होती थी, लेकिन बाहरी तौर पर उनकी यह परेशानी नहीं दिखाई दे रही थी। 2 महीने पहले यानी करीब होली के पहले उनकी तबियत फिर से बिगड़ गई थी, और बस उसके बाद लगातार उनकी तबियत बिगड़ती ही गई। अभी 10 दिन पहले जब उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ गई तो उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में ऐडमिट करवा दिया गया। इस बार कोकिलाबेन में वह अपनी बीमारी से बहुत संघर्ष कर रहे थे और इसी संघर्ष के चलते बुधवार को इरफ़ान खान का निधन हो गया’

वर्ष 2018 से चल रहा था इलाज

आपको मालूम 1 वर्ष 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। और लंदन में उनका इलाज भी चल रहा था। जिसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे।

कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भी करवाते रहे हैं चेकअप्स

लंदन से अपना इलाज करवाकर लौटने के बाद इरफान खान कोकिलाबेन के डॉक्टर्स की देखरेख में ही रहे हैं। पिछले कई महीनों से कोकिलाबेन हॉस्पिटल में वह अपनी बीमारी से जुड़े रूटीन चेकअप्स और ट्रीटमेंट करवाते रहे हैं। आपको बता दें बीते दिनों उनकी मां का भी निधन हो गया था। लॉकडाउन के चलते वह उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो सके थे।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,803FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles