उत्तरी त्रिपुरा में उस समय सनसनी फैल गयी जब एक बीएसएफ- BSF कांस्टेबल ने सर्विस राइफल से दो साथियों को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली, SP भानुपाड़ा चक्रबर्ती ने बताया है कि, घटना शुक्रवार रात की है। कांस्टेबल बी दुर्गा राव (38) आंध्र प्रदेश का रहने वाला था और घटना के समय वह अपने परिवार से फोन पर बात कर रहा था, तभी अचानक उसने अपने साथी अनिल कुमार को गोली मार दी
चक्रबर्ती के अनुसार, गोली की आवाज सुनकर BSF जवान धनराज वहां पहुंचा और राव को काबू करने की कोशिश की तो इस दौरान राव ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, धनराज को भी गोली लगी। दोनों घायल जवानों को जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। घटना की जांच की जा रही है।