सात चरणों में होने वाला लोकसभा चुनाव रविवार को पूरी तरह समाप्त हो गया है और इसी के साथ देश की सभी 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव बाद सर्वेक्षण (एग्जिट पोल) आने शुरू हो गए हैं।
ये भी पढें: Exit Polls कैसे किए जाते हैं और क्यों होते है सही और गलत साबित, क्यों पहले भी हो चुके गलत साबित
देखा जाये तो अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए यानि मोदी सरकार को बहुमत मिलने का दावा किया जा रहा है, जबकि राहुल की कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए की सीटों में भले ही बढ़ोतरी हो रही हो, लेकिन एग्जिट पोल की मानें तो वह एनडीए से बहुत पीछे दिख रही है। वहीं एग्जिट पोल में क्षेत्रीय दलों की भमिका भी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। खासकर बात करें तो उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन की सीटों में जबरदस्त उछाल के संकेत मिल रहे हैं।
आखिर क्या कहते है किसके एग्जिट पोल
- टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल में कहा गया कि, भाजपा को 306, कांग्रेस को 132 तथा 104 सीट अन्य दलों को मिल सकती हैं
- रिपब्लिक-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 305, कांग्रेस को 124 सीट मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य दलों को 113 सीटें मिल सकती हैं.
- न्यूज नेशन के एग्जिट पोल की मानें तो, भाजपा को 282-290, कांग्रेस को 118-126 और अन्य दलों को 130-138 सीटें मिल सकती हैं।
- न्यूज एक्स-नेता के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 242 सीटें, कांग्रेस को 164 सीटें और अन्य दलों को 137 सीटें मिल सकती हैं.
- इंडिया न्यूज-पोल स्ट्रेट के एग्जिट पोल में, भाजपा को 298, कांग्रेस को 118 और अन्य दलों को 126 सीटें मिल सकती हैं.
- एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में, भाजपा को 267 सीटें, कांग्रेस को 127 सीटें और अन्य दलों को 148 सीटें मिल सकती हैं.
- न्यूज 18 इंडिया-आईपीएसओएस के एग्जिट पोल में, भाजपा को 336, कांग्रेस को 82 और अन्य दलों को 124 सीटें मिल सकती हैं.
- और वहीं, एनडीटीवी पर आए एक एग्जिट पोल में कहा गया कि, भाजपा 303, कांग्रेस 126 और अन्य को 113 सीटें मिलती दिख रही हैं।