लॉक डाउन में दूल्हा दुल्हन ने मुजफ्फरनगर शिव चौक पर लिए सात फेरे

मुजफ्फरनगर: एक और जहां दुनिया में कोविड-19 की महामारी ने अपना प्रकोप दिखा रखा है। वही कुछ लोग अपनी जरूरतों को वक्त के हिसाब से पूरा कर रहे हैं। ऐसा ही मामला मुजफ्फरनगर से सामने आया है जहां दूल्हा दुल्हन की फूलों से सजी कार मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर आकर रुकी जिसे देखते ही शिव चौक पर तैनात पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए। और उनसे रुकने का कारण पूछा। दूल्हा दुल्हन गाड़ी से उतरे और शिव मूर्ति पर पहुँचे सबसे पहले उन्होंने सैनिटाइजर टनल में अपने आप को सैनिटाइज किया और उसके बाद शिवमूर्ति की परिक्रमा कर सात फेरे लिए।

https://youtu.be/x0dSsHpLdYs

आपको बता दें कि इस लॉक डाउन में यह नजारा देखते ही बनता है कि जहां लोग अपने घरों में लॉक हैं तो वही दूल्हा दुल्हन शिव चौक पर आकर भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। वही दूल्हा कुलदीप सोलंकी सोलंकी ने बताया कि हमारा रिश्ता नवंबर में तय हो चुका था और इस महामारी में अभी कब तक स्थिति नॉर्मल हो इसका भी सही अनुमान नहीं है।इस लिये हमने यह डिसीजन लिया की विवाह संपन्न ही करना सही रहेगा।

कुलदीप ने बताया कि वो दिल्ली निवासी हैं मुजफ्फरनगर परमिशन लेकर शादी करने आए थे।और अब वो वापस जा रहे हैं।उन्होंने रास्ते में रुक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने लोग डाउन के चलते सोशल डिस्टेंस का भी बखूबी ध्यान रखा है।और साथ ही मास्क और सैनिटाइजर भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,800FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles